UP Free Scooty Yojana 2026 | रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना
पोस्ट की तारीख: 15-03-2026
संक्षिप्त विवरण: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने मेधावी बेटियों की उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना शुरू की है। इस योजना के अंतर्गत ग्रेजुएशन और पीजी कर रही पात्र छात्राओं को मुफ्त स्कूटी प्रदान की जाएगी। योजना का मुख्य उद्देश्य ऐसी छात्राओं की सहायता करना है जिनकी पढ़ाई कॉलेज की दूरी या संसाधनों की कमी के कारण बाधित हो जाती है।
योजना की प्रमुख जानकारियाँ
- योजना का नाम: रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना
- लाभार्थी: मेधावी छात्राएं
- शैक्षणिक स्तर: स्नातक और परास्नातक
- कुल बजट: 400 करोड़ रुपये (वित्त वर्ष 2026-27)
- लाभ: पात्र छात्राओं को मुफ्त स्कूटी
- राज्य: उत्तर प्रदेश
- परिवार की आय सीमा: वार्षिक आय लगभग ₹2.5–5 लाख
महत्वपूर्ण तिथियाँ
| आरंभ तिथि | जल्द प्रारंभ होने वाली है |
|---|---|
| अंतिम तिथि | N/A |
आवेदन शुल्क
| श्रेणी | शुल्क |
|---|---|
| सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस | ₹0/- |
| एससी / एसटी | ₹0/- |
पात्रता मापदंड
- छात्रा उत्तर प्रदेश की स्थायी निवासी हो।
- वह स्नातक या परास्नातक स्तर की पढ़ाई कर रही हो; प्रथम चरण में अंतिम वर्ष की छात्राओं को प्राथमिकता दी जा सकती है।
- 12वीं या पूर्व स्तर की परीक्षा में 75% से अधिक अंक प्राप्त हों।
- परिवार की वार्षिक आय ₹2.5–5 लाख से अधिक न हो।
- एक परिवार से केवल एक बेटी इस योजना का लाभ ले सकती है।
- छात्रा किसी सरकारी या मान्यता प्राप्त कॉलेज/विश्वविद्यालय में नामांकित हो।
जरूरी दस्तावेज
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र (उत्तर प्रदेश का)
- आय प्रमाण पत्र
- पिछली कक्षा की मार्कशीट
- कॉलेज आईडी या प्रवेश पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- बैंक पासबुक की कॉपी
आवेदन प्रक्रिया (How to Apply)
- योजना के आवेदन की प्रक्रिया अभी आरंभ नहीं हुई है। आधिकारिक सूचना के लिए नीचे दिए गए सरकारी वेबसाइट को देखें।
- अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले पूरा नोटिफिकेशन ध्यानपूर्वक पढ़ें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार करें—ID प्रूफ, पता विवरण, फोटो, हस्ताक्षर आदि।
- फॉर्म भरने के बाद सभी कॉलम अच्छी तरह जांच लें और फिर सबमिट करें।
- फाइनल सबमिट के बाद प्रिंट आउट निकालें और सुरक्षित रखें।
महत्वपूर्ण लिंक
| लिंक विवरण | लिंक |
|---|---|
| ऑनलाइन आवेदन | लिंक शीघ्र सक्रिय होगा |
| आधिकारिक सूचना डाउनलोड करें | देखें |
| आधिकारिक वेबसाइट (उच्च शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश) | uphed.gov.in |
