UP Free Scooty Yojana 2026 | रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना
पोस्ट तिथि: 15 मार्च 2026
योजना का संक्षिप्त विवरण
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 2026 में शुरू की गई रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना का उद्देश्य राज्य की मेधावी बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है। इस योजना के अंतर्गत ग्रेजुएशन और पीजी स्तर की मेधावी छात्राओं को मुफ्त स्कूटी प्रदान की जाएगी, जिससे दूर कॉलेज जाने की समस्या का समाधान हो सके।
मुख्य उद्देश्य: ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की बेटियों को शिक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना और संसाधनों की कमी के कारण पढ़ाई न छोड़नी पड़े।
बजट: 2026-27 बजट में 400 करोड़ रुपये की राशि का प्रावधान किया गया है।
आवेदन प्रक्रिया जल्द ही उत्तर प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू होगी।
UP Free Scooty Yojana 2026 - मुख्य जानकारी
| विवरण | सूचना |
|---|---|
| योजना का नाम | रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना |
| लाभार्थी | उत्तर प्रदेश की मेधावी छात्राएं |
| स्तर | स्नातक एवं परास्नातक |
| लाभ | मुफ्त स्कूटी |
| आवेदन प्रारंभ तिथि | जल्द घोषित होगी |
| अंतिम तिथि | एन/ए |
| आवेदन शुल्क | सभी वर्गों के लिए – ₹0/- |
योजना की पात्रता
- आवेदिका उत्तर प्रदेश की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
- स्नातक (ग्रेजुएशन) या परास्नातक (पीजी) स्तर की छात्रा होनी चाहिए।
- अच्छे अंक होना आवश्यक है (कम से कम 75%-85% तक)।
- परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 से ₹5 लाख के बीच होनी चाहिए।
- एक परिवार से केवल एक ही बेटी इस योजना का लाभ ले सकेगी।
- सरकारी / मान्यता प्राप्त कॉलेज या विश्वविद्यालय में नामांकन होना जरूरी है।
आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र (उत्तर प्रदेश का)
- आय प्रमाण पत्र
- पिछली कक्षाओं की मार्कशीट (10वीं, 12वीं या ग्रेजुएशन)
- कॉलेज आईडी कार्ड / प्रवेश पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- बैंक पासबुक की कॉपी
आवेदन प्रक्रिया (How to Apply)
- आवेदन प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हुई है। कृपया आधिकारिक सूचना की प्रतीक्षा करें।
- आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज (आईडी प्रूफ, पता, फोटो, हस्ताक्षर आदि) तैयार रखें।
- ऑनलाइन फॉर्म में सभी विवरण सही भरें और सबमिट करने से पहले दोबारा जांच करें।
- फॉर्म जमा करने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
महत्वपूर्ण लिंक
| आवेदन करें | लिंक जल्द सक्रिय होगा |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://uphed.gov.in/ |
महत्वपूर्ण नोट
इस योजना से संबंधित सभी विवरण अभी अस्थायी हैं। कृपया आधिकारिक अधिसूचना जारी होने के बाद ही आवेदन करें।
